नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- राजधानी दिल्ली के छतरपुर के रहने वाले एक युवक द्वारा एक अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी और पीड़ित डॉक्टर की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी। आरोपी ने खुद को भारतीय सेना का लेफ्टिनेंट बताया था और मिलने के लिए पीड़ित महिला डॉक्टर के घर पहुंचा। जहां आरोपी ने खाने में पीड़िता को नाशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक आरव को छतरपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 27 वर्षीय पीड़ित महिला डॉक्टर दक्षिणी दिल्ली में किराये के मकान पर रहती थी। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि अप्रैल 2025 में इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती आरव नाम के युव...