नई दिल्ली, मार्च 9 -- दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-8 इलाके में रविवार 26 वर्षीय एक महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला डॉक्टर ने अपने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी की है। घटना की जानकारी पुलिस को तब मिली, जब पड़ोस में रहने वाले किसी शख्स ने फोन कर पुलिस कंट्रोल रूम को इस बारे में जानकारी दी। हालांकि, घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। बहरहाल मौके पर पहुंची उत्तरी रोहिणी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। रोहिणी जिला के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे की है। दरअसल पुलिस को आत्महत्या के बारे में किसी ने फोन कर सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला डॉक्टर फंदे से लटकी हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.