नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- आम आदमी पार्टी भाजपा की महिला समृद्धि योजना को लेकर लगातार हमलावर है। इसके तहत भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया था। अब आम आदमी पार्टी का दावा है कि महिलाएं को इस योजना के तहत पूरे 2500 रुपए नहीं मिलेंगे। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, जितनी महिलाओं को 2500 रुपए देने की बात की जा रही है, उन्हें भी पूरे 2500 नहीं मिलेंगे। कह रहे हैं कि कुछ रकम देंगे और बाकी का अपने पास ही जमा कर लेंगे। उन्होंने कहा, इसके साथ ही कहा जा रहा है कि केवल उन महिलाओं को 2500 रुपए की योजना में शामिल किया जाएगा, जिनके बच्चों का वैक्सीनेशन हुआ होगा। उन्होंने कहा, BJP की सरकार झूठ और धोखे तथा जूते, चप्पल, शराब, साड़ी और कंबल बांटकर बनाई गई है जो अपनी विश्वसनीयता खोती जा रही है। उन्होंने आगे कहा, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.