नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ अपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए अब हर जिले में 'एंटी ईव टीजिंग स्क्वाड की तैनाती की जाएगी। इसका नाम 'शिष्टाचार स्क्वाड रखा गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के आदेशानुसार, हर जिले में कम से कम दो विशेष दस्ते तैनात किए जाएंगे। इनकी जिम्मेदारी महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य अपराधों को रोकना और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करना होगी। हर दस्ते में एक इंस्पेक्टर, एक सब-इंस्पेक्टर (पुरुष या महिला), चार महिला पुलिसकर्मी, पांच पुरुष पुलिसकर्मी शामिल होंगे। इस दस्ते को तकनीकी सहायता मुहैया कराने के लिए स्पेशल स्टाफ के एक सदस्य को भी शामिल किया जाएगा। सभी दस्तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.