नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- राजधानी दिल्ली लंबे समय से महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित महानगरों की सूची में टॉप पर काबिज रही है, लेकिन अब थोड़ी उम्मीद जगाती खबर आई है। दिल्ली पुलिस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल (2025) महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में 9% से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है। ये गिरावट सिर्फ आंकड़ों की नहीं, बल्कि पुलिस की सख्ती और जागरूकता की जीत लगती है।रेप के मामलों में 9.5% की कमी रेप के केस 2024 के 1,919 से घटकर 2025 में 1,737 हो गए हैं। यह करीब 9.48% की कमी दर्शाता है। अच्छी बात यह है कि इन मामलों का निपटारा दर 97.06% रही, जो पिछले साल के 97.66% से थोड़ी कम लेकिन फिर भी काफी ऊंची है।छेड़छाड़ के मामलों में 16% से ज्यादा गिरावट महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले और तेजी से कम हुए हैं। ये 2024 के 1,897 से घटकर 1,591 रह गए, यानी 16...