नई दिल्ली, जुलाई 29 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब महिलाएं नाइट शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बताया जाता है कि जल्द ही यह प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा। इस प्रस्ताव पर एलजी की मुहर लगने के बाद महिलाएं दिल्ली में अब दुकानों या कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों में रात को काम करने की छूट मिलेगी। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद दिल्ली में महिलाओं को 24 घंटे 7 दिन काम करने की आजादी मिलेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दिया है, जल्द ही यह प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए एलजी को भेजा जाएगा। मौजूदा नियमों के तहत महिलाएं गर्मी के मौसम में रात 9 बजे के बाद काम नहीं कर सकती हैं। वहीं जाड़े के दिनों में महिलाओं को रात 8 बजे तक ही काम करने की अनुमति है। सीएम ...