हल्द्वानी, फरवरी 8 -- हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर शनिवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। विधायक बंशीधर भगत ने कहा, आज हम दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के साक्षी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने विकास, सुशासन और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए ठोस नीतियों के साथ काम किया है। दिल्ली में पार्टी महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं का विश्वास जीतने में कामयाब रही है। जिसके कारण 27 वर्षों के बाद भाजपा ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि पिछले दस वर्षों में आम आदमी पार्टी की सरकार के प्रति दिल्ली की जनता के आक्रोश का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.