रांची, फरवरी 8 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर सोनाहातू प्रखंड के जामुदाग में झारखंड प्रदेश के भाजपा नेता डॉ राजाराम महतो के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जश्न मनाया। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर सभी ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और अबीर-गुलाल लगाकर आतिशबाजी की। डॉ राजाराम महतो ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश आ गया है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना भेदभाव जो विकास कार्य हुए हैं यह जीत उसी का परिणाम है। इस दौरान सोनाहातू मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिलेश्वर कोइरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सजल कुमार मंडल, मनोज मंडल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.