नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में सोमवार को बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज एक युवक ने उसके प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अभिषेक शर्मा उर्फ टीनू के रूप में हुई है। वारदात को आरोपी ने अपने घर से कुछ दूरी पर ही अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्राइम टीम ने मौके से जरूरी सुराग जुटाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, अभिषेक परिवार के साथ सी-1, यमुना विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता श्रीराम शर्मा के अलावा अन्य सदस्य हैं। अभिषेक का अपना कारोबार था। जांच में पुलिस को पता चला है कि अभिषेक सुभाष विहार की एक युवती से प्यार करता था। दोनों अक्सर मिलते-जुलते भी थे। यह बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.