नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पार्टी के संरक्षक शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति गंभीर है। वहीं, गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन का हाल जाना। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के राज्यसभा सांसद 81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। पिछले एक साल से डायलिसिस पर हैं। इसके अलावा उन्हें मधुमेह भी है। पूर्व में उनकी हार्ट की बाइपास सर्जरी भी हो चुकी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञों की टीम लगातार उनके इलाज में जुटी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, जिससे उन...