मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में बैठा अंकित कुमार ने गायघाट में मुखिया के संभावित मुखिया प्रत्याशी गायघाट के रौनापुरा निवासी हरेंद्र राम की हत्या के लिए शूटर को तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। अंकित भी गायघाट के रौनापुरा गांव का निवासी है। डील होने के बाद अंकित ने मोबाइल से सुपारी शूटर को पेशी रुपये भेजे थे। हरेंद्र की हत्या के लिए शेखपुर निवासी हथियार सप्लायर बाहुबली उर्फ अभिषेक यादव से तीन पिस्टल लिया गया। इसमें एक इटली की नामी गार्डियन ब्रांड और एक पर मेड इन अमेरिका लिखा है। गरहां थाना के मिर्जापुर चौक पर बीते सात दिसंबर को हथियार के साथ गिरफ्तार तीन शूटर से पूछताछ में आए तथ्यों के आधार पर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने गरहां थानेदार को अंकित और बाहूबली की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। अंकित की गिरफ्तारी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.