रजनीश कुमार पाण्डेय, जनवरी 28 -- दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में बुधवार सुबह बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसमें एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसे की चपेट में आने से युवक आयुष प्रताप ( 25 साल) की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक राजकुमार का हाथ टूट गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आयुष और घायल राजकुमार दोनों सोनिया विहार के चौहान पट्टी इलाके में रहते थे। दोनों जखीरा में गार्ड की नौकरी करते थे। बुधवार की सुबह दोनों एक साथ बाइक पर सवार होकर जखीरा से लौट रहे थे। जब वे सोनिया विहार के जीरो पुस्ते के पास पहुंचे तब एक तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने उनकी बाइक को जोरदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.