नई दिल्ली, मार्च 4 -- Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिन भर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, शाम के बाद मौसम में बदलाव हुआ और बादल छा गए और कहीं-कहीं हल्की बूंदबांदी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तेज गति वाली हवा चलेगी। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों सोमवार की सुबह से तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज हो गई। दिन भर तेज धूप निकलने के चलते अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इस सीजन में यह दूसरा दिन है जब अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार गया है। 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.