नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- दिल्ली वालों को यमुना की लहरें डरा रही हैं। यमुना के उफान से हालात बिगड़ने लगे हैं। यमुना ने बुधवार को जलस्तर का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली में यमुना नदी दोपहर 1 बजे 207 मीटर के निशान को पार कर गई। 1963 के बाद से यह 5वीं बार है जब यमुना ने रिकॉर्ड 207 मीटर के निशान को पार किया है। केंद्रीय जल आयोग यानी सीडब्ल्यूसी का अनुमान है कि रात 8 बजे तक यमुना का जलस्तर 207.40 मीटर तक पहुंच जाएगा।यमुना का जलस्तर कब कितना मीटर? 1- 2023 - 208.66 मीटर 2- 1978 - 207.49 मीटर 3- 2013 - 207.32 मीटर 4- 2010 - 207.11 मीटरदिल्ली में बिगड़ने लगे हालात दिल्ली के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सड़कें नदियां और बाजार तालाब बन गए हैं। यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से जान और सामान बचाने के लिए लोग सुरक्षित जगहों की ओर भाग रहे है...