नई दिल्ली | रमेश त्रिपाठी, नवम्बर 24 -- दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने एक बड़े अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। ये गिरोह प्रतिबंधित दवा ट्रामाडोल की तस्करी करता था। इस दवाई की 54,000 गोलियां जब्त की गई हैं। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस गिरोह के अंतर्राष्ट्रीय लिंक का भी पता चला है। टीम ने 54,000 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट (यू.एस.पी. ट्रेकेन-100) की खेप जब्त की है। यह एक प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक पदार्थ है जिसका मूल्य Rs.32 लाख से अधिक है। दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में बताया कि इसकी शुरुआत पिछले महीने यानी अक्टूबर में हुई थी। 7 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज की एक पुलिस टीम ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार, नूरानी मस्जिद के पास, महक अपार्टमेंट, मदनपुर खादर एक्सटेंशन-I म...