नई दिल्ली, फरवरी 18 -- दिल्ली-NCR में बुधवार को मौसम ने करवट ले ली। कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शाम और रात को भी तेज हवा और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है। दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है। कल से मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इसी हफ्ते एकबार और मौसम बदलेगा। बादलों की आवाजाही के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।शाम या रात को हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने दिन भर बादल छाए रहने और शाम या रात को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो 19 फरवरी से मौसम साफ रहेगा।कितना रह...