नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- दिल्ली में शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में शनिवार रात बारात में 17 साल के लड़के की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में CISF के एक हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल पर लड़के अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक आम आदमी से सूचना मिली कि मानसरोवर पार्क इलाके में डीडीए मार्केट कम्युनिटी सेंटर के पास एक बच्चे को गोली मार दी गई है। थाने से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि न्यू मॉडर्न शाहदरा निवासी 17 वर्षीय लड़का कम्युनिटी सेंटर के सामने हो रहे एक शादी समारोह (बारात) के दौरान गोली लगने से घायल हो गया है। घायल लड़के को हेडगेवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.