नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। दिल्ली में बुधवार को भी बादल छाए रहे। सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो कल से 14 अक्टूबर तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि उत्तर भारत में ठंड के जल्द दस्तक देने की उम्मीद है। दिल्ली-NCR में भी बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। इसके बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 9 से लेकर 14 अक्टूबर तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम शुष्क और साफ रहने की बात कही है। इस दौरान 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का पूर्वान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.