नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- दिल्ली में भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान को पार कर गया। इसी के साथ दिल्ली के यमुना पार इलाके के कुछ हिस्सों में पानी घरों में घुसने लगा। नदी सुबह खतरे के निशान को पार कर गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया। रात भर हुई बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी और घरों में पानी भरा हुआ दिखाई दिया। मयूर विहार और यमुना पार क्षेत्र के आसपास के इलाकों में भी जलभराव देखा गया। युमना के बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर के चलते ओल्ड आयरन ब्रिज 2 सितंबर, शाम 04:00 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेगा। ऐसे में लोगों से वैकल्पिक रास्ते से जाने की अपील की गई है। ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.