नई दिल्ली, फरवरी 7 -- दिल्ली जनकपुरी हादसे में पुलिस ने सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि एक चश्मदीद ने रात में ही हादसे की सूचना गार्ड को दी थी। मोबाइल रिकॉर्ड के अनुसार, राजेश प्रजापति को रात 12.22 बजे घटना की जानकारी मिल गई थी फिर भी उसने किसी को नहीं बताया। यही नहीं मजदूर भी मौके से भाग गए थे। पुलिस अब अन्य दोषियों की तलाश कर रही है।सब-कॉन्ट्रैक्टर अरेस्ट वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, शरद भास्कर दराडे ने जनकपुरी हादसे में एक नए डेवलपमेंट की जानकारी देते हुए कहा कि गड्ढे में गिरकर बाइकर की मौत के मामले में हमने एक सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति से पूछताछ की है। उसे गिरफ्तार किया जा रहा है। जांच के दौरान टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर हमें रोहिणी के विपिन सिंह नाम के एक चश्मदीद ...