नई दिल्ली। पीटीआई, मार्च 12 -- दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी इलाके में 37 साल के बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया और सीवेज के पानी से भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान राशिद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को मृतक सड़क पर पड़े हुए गड्ढे में मिले थे और उनके सिर पर चोट लगी थी। एक जांच अधिकारी ने बताया, 'इस इलाके में कोई सीसीटीवी नहीं है। शुरुआती जांच से पता चला कि मोटरसाइकिल का चालक तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन चला रहा था और उसने अपना हेलमेट हाथ में पकड़ा हुआ था। दूसरी जगह पर उसने सीवेज के पानी से भरे एक गड्ढे से बचने के लिए ब्रेक लगाया। इस दौरान वह अपना संतुलन खो बैठा और पानी से भरे दूसरे गड्ढे में गिर गया। यह गड्ढा छह इंच गहरा था। वह बेहोश हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.