नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना सफाई का मुद्दा या कहें उसके प्रदूषण का मुद्दा खूब उछला था। बीजेपी ने इसे आम आदमी पार्टी की नाकामी और अपनी सरकार बनने पर इसके कायाकल्प की बात दोहराई थी। चुनाव के नतीजे आए 10 महीने बीत चुके हैं और दिल्ली में नई सरकार है, पर अब इस बार यमुना की गंदगी का मुद्दा आम आदमी पार्टी ने उठा लिया है। आज दिल्ली के दो आप विधायकों कुलदीप कुमार और संजीव झा यमुना किनारे पहुंचे और नदी में पसरे सफेद झाग को स्नोफॉल बताकर दिल्ली सरकार का मजाक उड़ाया। दोनों यहीं नहीं रुके और रेखा गुप्ता सरकार के मंत्रियों को इसमें डुबकी लगाने के लिए भी कह दिया। आम आदमी पार्टी के कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार और बुराड़ी से एमएलए संजीव झा आज यमुना नदी के एक घाट पहुंचे और पानी के ऊपर दूर तक पसरे सफेद झाग पर रेखा गुप्ता सरकार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.