नोएडा, अगस्त 30 -- ग्रेटर नोएडा। दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद गौतमबुद्धनगर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पशु चिकित्सा और वन अधिकारियों को प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिए हैं। जिले में 16 पोल्ट्री फार्म हैं। इनमें 1.17 लाख पक्षी हैं। अब तक इन फार्म में 226 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जांच में अभी तक जिले में कोई भी वर्ड फ्लू का मामला प्रकाश में नहीं आया है। शुक्रवार को दिल्ली के चिड़ियाघर में दो पक्षियों केे वर्ड फ्लू से मरने का मामला आया। इस पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने सभी पशु चिकित्साधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजा है कि गौतमबुद्धनगर दिल्ली से सटा है। बहुत आबादी का दिल्ली आना-जाना रहता है। बीमारी को फैलने से रोकने के लिए प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.