नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में जमीन के सर्किल रेट में बदलाव करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में आम लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। दिल्ली में इससे पहले सर्किल रेट एक दशक पहले 2014 में बदले गए थे। राजस्व सचिव सह संभागीय आयुक्त की ओर से बुधवार को जारी एक परिपत्र में कहा गया है कि दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय राजधानी भर में विभिन्न श्रेणियों की संपत्तियों के लिए सर्किल रेट (मिनमम प्रॉपर्टी वैलुएशन रेट) में बदलाव करने की प्रक्रिया में है।क्या होता है सर्किल रेट? सर्किल रेट जमीन या किसी भी प्रॉपर्टी की वह न्यूनतम कीमत होती है, जिससे कम पर उसकी बिक्री को रजिस्टर नहीं किया जा सकता है। यह सरकार की ओर से किसी इलाके में संपत्ति के न्यूनतम मूल्य का निर्धारण माना जाता है।क्या है मकसद? इस संशोधन का मकसद अधिसूचित दरों क...