दिल्ली, फरवरी 7 -- दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में शनिवार सुबह एक बंद कमरे में दो लोग मृत पाए गए। दोनों मृतक मोमो बेचने का काम करते थे और पुलिस को शक है कि मोमोज बनाते समय बंद कमरे में बनी जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह जहांगीर पुरी पुलिस स्टेशन में एक PCR कॉल आई, जिसमें बताया गया कि एक कमरे में कुछ लोग बेहोश पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दो लोगों को बिस्तर पर बेहोश पाया। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान मुसाफिक आलम (18) और रुखसाद आलम (30) के रूप में हुई है, दोनों जहांगीर पुरी के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों एक कमरे में गैस वाले मोमो हीटर या सिगड़ी का इस्तेमाल करके मोमोज बना रहे थे। इस दौरान उन्होंने कमरा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.