नई दिल्ली, जनवरी 28 -- Delhi Weather IMD Update: सुबह ठंड, दिन में गर्मी और रात को फिर ठंड। दिल्ली का मौसम पिछले कुछ दिनो से यही खेल खेलता नजर आ रहा है। दोपहर में धूप इतनी बढ़ जाती है लोगों को जैकेट और स्वेटर तक उतारने पड़ रहे हैं। मंगवार भी सुबह से धूप खिली रही लेकिन मौसम में ठंड का अहसास ज्यादा पिछले दो तीन दिन के मुकाबले ज्यादा था। सुबह न्यूनतम तापमान भी 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसी के साथ मौसम ने आने वाले एक हफ्ते का हाल बताया है जिसमें एक दिन हल्की बारिश के आसार भी जताए गए हैं। पढ़िए पूरे हफ्ते का हाल 29 जनवरी को दिल्ली में कोहरा छाया रह सकता है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.