नई दिल्ली, फरवरी 23 -- Delhi Weather: दिल्ली का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। बुधवार के बाद इसमें बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट की संभावना है। दिल्ली के लोगों को कुछ दिनों से तेज धूप का सामना करना पड़ रहा था। सुबह से ही निकलने वाली तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से ज्यादा बना रह रहा था। सफदरजंग मौसम केंद्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया, सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा है। इस दौरान आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। केंद्रीय प्रदूषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.