नई दिल्ली, जून 21 -- दिल्ली का मौसम फिर बदल गया है। कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पहले ही आज बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया था। दिल्ली के चाणक्यपुरी समेत कई इलाकों में इस वक्त बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दिल्ली में शनिवार रात को आंधी तूफान आने की आशंका है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आईएमडी ने आज से लेकर 23 जून तक शाम और रात को आंधी तूफान और बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 24 से 27 जून के लिए भी मौसम विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.