नई दिल्ली, मई 31 -- राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 133 नए मामले सामने आए हैं और 2 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, 52 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की कुल संख्या बढ़कर 375 हो गई है। दिल्ली में कोविड-19 से संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। 71 साल का यह मरीज निमोनिया, एक्यूट किडनी फेलियर और सैप्टिक शॉक से भी पीड़ित था। इससे पहले दिल्ली में कोविड-19 से पीड़ित 60 साल की एक महिला की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मृतक महिला की उम्र 60 साल थी और वह मूलरूप से आंतों में रुकावट की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की हालत पहले से ही गंभीर थी और इलाज के दौरान उनमें कोरोना संक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.