नई दिल्ली, मई 12 -- दिल्ली में एक बार फिर बारिश और आंधी तूफान की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अनुमान में दिल्ली में आज आंधी के साथ बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 12 मई को तेज हवा और गरज के साथ आंधी आ सकती है। बारिश के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। इसके बाद दो दिन यानी 13 और 41 मई बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। इन दोनों ही दिन दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती है। इस दौरान तापमान भी बढ़ सकता है। 13 मई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 39 और 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है वहीं 14 मई को ये 41 और 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 15 मई को भी तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.