नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- राजधानी दिल्ली के शक्ति नगर एक्सटेंशन से 9 साल की लड़की की घर में संदिग्ध हालत में लाश मिलने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक लड़की का पिता उसे दिखाने के लिए अस्पताल ले गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस के मुताबिक घर से फांसी का फंदा और लड़की के गर्दन के चारो ओर निशान पाए गए हैं। पुलिस छानबीन कर रही है कि लड़की की मौत गलती से हुई है या फिर जानबूझकर की गई है। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9.52 बजे दीप चंद बंधु अस्पताल से सूचना मिली कि लड़की को उसके पिता वहां लाए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, इसके बाद सुबह 10.21 बजे एक और कॉल आया जिसमें बताया गया कि लड़की फंदे से लटकी हुई मिली है, जिससे शक पैदा हुआ। सूचना के मुताबिक पुलिस और अन्य टीमें घटनास्थल ...