फरीदाबाद, जनवरी 20 -- नूंह। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नीपा) के तहत नेशनल सेंटर फॉर स्कूल लीडरशिप द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा की प्रधानाचार्य प्रोमिला कुमारी को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सम्मेलन 17 से 19 जनवरी तक दिल्ली में सफल स्कूल नेतृत्व विकसित भारत-2047 के लिए इनोवेटिव रास्ते विषय पर आयोजित किया गया। सम्मेलन के लिए स्कूल नेतृत्व पर आधारित केस स्टडी एवं वीडियो डॉक्यूमेंट्री आमंत्रित की गई थीं, जिनमें देशभर से 311 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इस कड़ी चयन प्रक्रिया के उपरांत केवल 59 स्कूल प्रमुखों का चयन किया गया, जिनमें प्रोमिला कुमारी का चयन हुआ। प्रोमिला कुमारी को यह सम्मान अपने विद्यालय में नेतृत्व को सशक्त बनाने, शैक्षिक प्रशासन में नवाचार तथा विकसित भारत-2047 के लक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.