नई दिल्ली, जनवरी 14 -- दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में बहुत अधिक प्रदूषण के कारण उन्होंने लगातार तीसरे साल इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। एंटोनसन ने पिछले हफ्ते इंडिया ओपन से हटने का फैसला किया था लेकिन यह कारण नहीं बताया था कि उन्होंने आखिर क्यों ऐसा फैसला किया। डेनमार्क के इस खिलाड़ी ने हालांकि बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपने फैसले का कारण बताते हुए दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को जिम्मेदार ठहराया। एंटोनसन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि मैंने लगातार तीसरे साल इंडिया ओपन से नाम क्यों वापस ले लिया है। इस समय दिल्ली में बहुत अधिक प्रदूषण है इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.