वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी, हिटी। भाजपा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल गुरुवार को बनारस आये थे। बाबतपुर एयरपोर्ट के बाहर भाजपा पदाधिकारियों औऱ जनप्रतिनिधियों के साथ चाय पर चर्चा की। मिल्कीपुर (अयोध्या) विस सीट पर सम्पन्न उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए दिल्ली में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आयोग पर सवालिया निशान उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। किसी को सफेद वस्त्र देने की धरणा रखने वाले कभी देशहित की बात नहीं कर सकते। बंसल ने कार्यकर्ताओं को संगठन में काम करने का मंत्र भी दिया। इसके पूर्व जयप्रकाश नगर, सिगरा में अरविंद चतुर्वेदी के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत पहुंचे। इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, एम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.