नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जुलाई 8 -- राजधानी दिल्ली में पुराने वाहनों पर लटकी तलवार मंगलवार को हटने की उम्मीद है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की बैठक में पुराने वाहनों को ईंधन पाबंदी से राहत मिल सकती है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की ओर से इस मुद्दे पर उठाए गए सवालों के बाद इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में डीजल वाहनों के लिए दस साल और पेट्रोल वाहनों के लिए पंद्रह साल की आयु निर्धारित की गई है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण और सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए जा चुके हैं। समय पूरा कर चुके (एंड ऑफ लाइफ) वाहनों के खिलाफ दिल्ली में अभियान भी चलाया जाता रहा है। खासतौर पर प्रदूषण वाले दिनों में जब ग्रैप के प्रावधान लागू किए जाते हैं, तब इन वाहनों पर विशेष तौर पर कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.