नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- राजधानी दिल्ली में कोहरे और धुंध से प्रदूषण अब पीक पर पहुंचने लगा है। ग्रैप-4 के बावजूद दिल्ली में सोमवार को भी घने फॉग और स्मॉग की चादर छाई रही, जिससे हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार, सुबह 6 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 457 था, जिससे कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई। वहीं सफदरजंग इलाके में विजिबिलिटी जीरो हो गई। इससे दिल्ली में उड़ानों पर भी असर पड़ने की संभावना है। दिल्ली एयरपोर्ट और एयरलाइंस दोनों ने एडवाइजरी जारी की है। शहरभर से सामने आईं तस्वीरों में सभी जगह घना कोहरा छाया हुआ दिखा, जिससे थोड़ी दूर तक भी देखना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में दमघोंटू हवा से आपात स्तर तक पहुंची हालत, अगले कुछ दिन बेहद खतरनाक मौसम विभाग ...