रांची, मई 23 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो केंद्रीय मत्स्य पालन सचिव अभिलक्ष लिखी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएसएसवाई) की समीक्षा की। इस दौरान झारखंड सरकार की ओर से कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीख एवं निदेशक मत्स्य एचएन द्विवेदी ने भाग लिया गया। निदेशक मत्स्य ने बताया कि पीएमएसएसवाई के लिए 22.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। समीक्षा के क्रम में झारखंड के कार्यों की सराहना की गयी। साथ ही सभी मछुआरों, मत्स्य कृषक, मत्स्य विक्रेताओं, इंटरप्रेन्यर व समितियों को नेशनल फिशरीज डीजीटल प्लेटफार्म (एनएफडीपी) में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया। जिससे मत्स्य क्षेत्र से जुड़े सभी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.