नई दिल्ली, फरवरी 20 -- राजधानी दिल्ली में बुधवार को हुई हल्की बारिश और घने बादलों के कारण अधिकतम तापमान में आई गिरावट के बाद गुरुवार को फिर तेजी से तापमान में बढोतरी देखी गई। दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बढ़ोतरी हुई। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद दिल्ली की हवा हुई और भी साफ, CAQM ने हटाईं ग्रैप-2 की पाबंदियां22 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि 22 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्...