नई दिल्ली। हिमानी भंडारी (हिन्दुस्तान टाइम्स), जुलाई 15 -- दिल्ली में अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई एक पत्नी को अदालत ने महज एक दिन के अंदर ही सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया। मृतक व्यक्ति एनडीएमसी का क्लास-4 कर्मचारी था। महिला ने पति द्वारा आत्महत्या करने का दावा किया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम में गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई थी। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला को अपने 45 वर्षीय पति की कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला 6 जुलाई को अपने पति का शव अस्पताल ले गई थी। महिला ने बताया था कि उसने आत्महत्या की है, लेकिन बाद में पोस्टमॉर्टम में पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जब महिला के खिलाफ पर्याप्त सबूत न मिलने की बात कही तो अदालत ने उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.