नई दिल्ली, जनवरी 29 -- दिल्ली में एकबार फिर ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सीजन के औसत तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने जल्द ही दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो पहली से 4 फरवरी के दौरान 2 नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेंगे। इनकी वजह से दिल्ली में भी दो दिन बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त धुंध या हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। रात में धुंध नजर आ सकती है। 30 जनवरी को भी ठंड अपना अहसास कराएगी। 30 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7 से...