नई दिल्ली, फरवरी 15 -- दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात बवाना थाना क्षेत्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर्स को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वॉन्टेड अपराधी मुनक नहर के पास आने वाले हैं और इसी के बाद इलाके में घेराबंदी शुरू की गई थी। पुलिस ने जानकारी दी है कि एनकाउंटर के दौरान शूटर और पुलिस के बीच कुल चार राउंड फायरिंग हुई। शूटर्स ने फायरिंग की तो सेल्फ-डिफेंस में पुलिस ने भी फायरिंग की। आरोपी मौके से भागने की फिराक में थे मगर जैसे ही पुलिस ने फायरिंग की और जब एक गोली शूटर को लगी तो उनकी रफ्तार धीमी हो गई। एक शूटर के पैर में गोली लगी है जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अब तीनों शूटर्स से हाल में हुई वारदातों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है ...