नई दिल्ली। रणविजय सिंह, सितम्बर 20 -- दिल्ली में दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण होने वाली मौतों में अचानक चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है। यह खुलासा नागरिक पंजीकरण की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में दिल से जुड़ी बीमारियों से मौतें 54.29 फीसदी तक बढ़ गई हैं। बीते वर्ष हृदय रोगों से हुई मौतों के आंकड़े पर नजर डालें, तो यह कोरोना के दौर की तुलना में 4,993 अधिक (16.89 प्रतिशत) है। बीते साल दिल्ली में हृदय रोगों से 34 हजार से अधिक मरीजों की मौतें हुईं। इससे पहले दिल्ली में हृदय रोगों से कभी इतने मरीजों की जान नहीं गई। वर्ष 2021 में कोरोना के दौरान हृदय रोगों से 29,545 मरीजों की मौत हुई थी, तब अस्पतालों में अन्य बीमारियों के मरीजों का इलाज प्रभावित था। इस वजह से हृदय रोगों के कारण गैर संस्थागत मौतें अधिक हुई थीं। इसके बाद हृदय रोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.