नई दिल्ली, मई 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में गुरुवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने से उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, शाम को हल्की बारिश और तेज हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया। शाम 4:30 से 5:30 के बीच हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम संबंधी जानकारी देने वाली संस्था स्काई मेट के अनुसार दिल्ली में लगातार तीसरे दिन शुष्क मौसम बना रहा, हालांकि तापमान और उमस में बढ़ोतरी हुई। पूर्वी हवाएं और चक्रवाती परिसंचरण के चलते गुरुवार शाम को हल्की बारिश और हवाएं चलीं। शुक्रवार को गरज-चमक और धूल भरी आंधी की संभावना है। गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.