नई दिल्ली, जुलाई 11 -- दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। उत्तर प्रदेश से अपने पिता से मिलने आए एक लड़के की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अशोक पार्क स्थित वाटर फाउंटेन तालाब में तैरने के लिए उतरा था, लेकिन कुछ ही देर बाद डूब गया। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में स्थित अशोक पार्क के एक तालाब में तैरते समय 17 साल के लड़के की डूबने सौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर में घटी। उत्तर प्रदेश के मेरठ के कस्तबड्डा गांव निवासी सलमान नाम का लड़का अपने कुछ परिचितों के साथ पार्क गया था। एक अधिकारी ने बताया कि डूबने की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि लड़का हाल ही में अपने पिता से मिलने दिल्ली आया था। उसके पिता मज़दूरी करते हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.