नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- दिल्ली में तेज धूप और उमस से लोगों के लिए गर्मी का अहसास बढ़ गया है। रविवार दिन में दिल्ली के लोगों को 46 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। वहीं, सफदरजंग में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए गए। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दो दिन दिल्ली में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में ढाई बजे दिल्ली का तापमान 37.4 डिग्री रहा था। इस समय हवा में नमी का स्तर 50 फीसदी और हवा की गति 9.3 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रही थी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.