नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली पूर्वी जिला साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर 44.5 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार जालसाजों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि आरोपियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी की पूरी वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान जयपुर निवासी दिनेश, प्रशांत, प्रकाश चौधरी और गजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से जालसाजी में इस्तेमाल चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि ये लोग विदेश में बैठे स्कैमर्स के संपर्क में हैं जो विदेश में बैठकर भारतीयों के साथ डिजिटल अरेस्ट और अन्य तरीकों से साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह के अन्य गुर्गों और भारत में उनके नेटवर्क के बारे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.