नई दिल्ली, फरवरी 7 -- दिल्ली में टैक्सी चालकों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर सरकार से टैक्सी सेक्टर को रेगुलेट करने, बाइक टैक्सियों पर प्रतिबंध लगाने और ऐप-बेस्ड कैब सेवाओं की नीतियों में बदलाव की मांग की। इस प्रदर्शन में ऐप आधारित कैब ड्राइवरों के साथ-साथ पारंपरिक टैक्सी और ऑटो चालक भी शामिल हुए। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय चालक संयुक्त मोर्चा समिति और ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी कांग्रेस यूनियन के बैनर तले किया गया। प्रदर्शनकारी चालकों ने कहा कि मौजूदा नीतियों और अनियमित व्यवस्था के कारण उनके रोज़गार पर गंभीर असर पड़ रहा है। खासकर निजी वाहनों और बाइक टैक्सियों को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करने से लाइसेंसधारी चालकों की आमदनी घट रही है। ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष किशन वर्मा ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर एक ज्ञापन केंद्रीय सड़...