नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मार्च 23 -- दिल्ली में जनवरी और फरवरी के बाद अब मार्च का महीना भी सूखा साबित हो रहा है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि मार्च के महीने में अब तक के दिनों में सामान्य से 87 फीसदी कम बारिश हुई है। महीने के बचे हुए दिनों में भी बारिश की संभावना कम है। इसके चलते दिल्ली के लोगों को सामान्य से ज्यादा गर्म मौसम का सामना भी करना पड़ रहा है। राजधानी में आमतौर पर जून से लेकर सितंबर महीने का समय मॉनसून की बारिश वाला रहता है। लेकिन मॉनसून की वापसी के बाद जाड़े के समय भी पश्चिमी विक्षोभों के चलते हल्की बारिश होती रहती है। इस हल्की बारिश का भी मौसम पर खासा असर होता है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभों के चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात होता है और उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बारिश होती है। इससे मौसम ठंडा और नम होता है, लेकिन इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.