पीटीआई, दिसम्बर 22 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में 17 साल के स्टूडेंट पर चाकू की नोक पर हमला करके लूटपाट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 4 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने स्टूडेंट को गंभीर रूप से घायल कर उससे नकदी लूट ली थी। सभी आरोपी 14 से 16 साल के हैं। पुलिस ने बताया कि 15 और 16 दिसंबर की दरम्यानी रात गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल से सूचना मिली थी कि चाकू से घायल एक किशोर को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां घायल छात्र ने बयान दर्ज कराया। छात्र ने पुलिस को बताया कि वह 15 दिसंबर की रात करीब 10 बजे ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पांच युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू दिखाकर धमकाया। आरोप है कि बदमाशों ने उस पर हमला कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.