राहुल मानव, अक्टूबर 4 -- दिल्ली में इस वर्ष छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिल्ली नगर निगम प्रशासन की तरफ से सभी वार्डों में छठ पूजा को लेकर अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। छठ पूजा पर्व को इस वर्ष 25 अक्तूबर से 28 अक्तूबर के दौरान आयोजित किया जाएगा। वार्डों में लोगों के लिए पार्कों व अन्य स्थानों पर कृत्रिम घाटों की भी व्यवस्था की जाएगी। सभी वार्डों को मिलाकर में एक हजार से अधिक कृत्रिम घाट बनाने की योजना है। इस संबंध में निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि दिल्ली में लाखों श्रद्धालु छठ पूजा पर्व को मनाते हैं। छठ पूजा के लिए सभी घाटों में सफाई को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। यमुना नदी के तट पर स्थित सभी महत्वपूर्ण घाटों पर हर दिन बार सफाई व्यवस्था के लिए निर्...